ApnaCg @आंधी, बारिश और तेज धूप के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव का तूफानी दौरा “साय-साय”, कहा- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति और विश्वगुरु बनेगा

0


रिपोर्ट:मनोज सिंह ठाकुर

कोरापुट/नवरंगपुर@अपना छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खराब मौसम के बावजूद चुनावी प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ में तूफानी दौरे के बाद मुख्यमंत्री साय ने अब ओडिशा समेत अन्य राज्यों का रूख कर लिया है। वे सुबह से लेकर शाम तक रैली, आमसभा और रोड शो कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कमर कस ली है। आंधी, बारिश और तेज धूप और लू के थपेड़ों के बावजूद मुख्य्मंत्री का उड़न खटोला आसमान में साय-साय उड़ान भर रहा है। “अबकी बार फिर मोदी सरकार” का संदेशा देने के लिए इन दिनों विष्णुदेव साय ने उड़ीसा के आदिवासी इलाकों और गांव , कस्बों का रूख किया है। यहां उनसे मेल मिलाप के लिए बड़ी तादाद में स्थानीय आदिवासी और ग्रामीण जुट रहे हैं।

छत्तीसगढ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पड़ोसी राज्य ओडिशा के आदिवासी भाई बंधुओ की बांछे खिल गई है। मुख्यमंत्री साय भी अपनी जन सभाओं में कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों पर सांय-सांय हमला कर रहे हैं। विष्णुदेव साय का मानना है कि ओडिशा के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उड़ीसा में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। यहां भी प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ का चुनाव खत्म होने के बाद सीएम साय अब देश भर में भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में है। आज वे उड़ीसा के कोरापुट और नवरंगपुर जिले में चुनाव प्रचार में पहुंचे और सभाओं को संबोधित किया।

यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा ही नही पूरे देश में जनता का विश्वास मोदी जी और बीजेपी के प्रति बढ़ा है। मोदी जी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए सबके लिए काम किया। चाहे पक्का मकान देने का मामला हो, चाहे माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति के लिए गैस सिलेंडर देने की बात हो, महिला सम्मान से जुड़े शौचालय देने का विषय हो। नरेंद्र मोदी ने सभी वर्ग के लिए काम किया है, चाहे जनधन खाते खोलने की बात हो या घर-घर निर्बाध बिजली और स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात हो। हर क्षेत्र में मोदी जी ने उत्कृष्ट कार्य किया है।जिससे निश्चित रूप से ओडिशा की जनता भी प्रभावित है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।


पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।

प्रकृति की गोद में बसा ओडिशा राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिजों से परिपूर्ण है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं।लेकिन इस अमीर राज्य को लूट-लूट कर खोखला करने का काम पहले की कांग्रेस सरकार ने किया और अब वर्तमान की बीजू जनता दल की सरकार ने यहां के विकास में ध्यान नहीं दिया। ओडिशा वासी इस बार राज्य की प्रगति के लिए, यहां रोजगार के लिए, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक एक छत्र राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन लूट-लूट कर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी प्रधानमंत्री हुए लगभग सबके ऊपर कोई न कोई घोटाले का आरोप है। राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाला जैसा बड़ा आरोप है। तो वहीं मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती हो कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला इसके उदाहरण हैं।

सीएम साय ने बीजद सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ऊपर जनता ने दिल खोल कर विश्वास किया और लगातार कई वर्षों तक उनकी सरकार बनाई। वर्तमान में भी बीजद सरकार सत्ता में है। लेकिन ओडिशा में विकास नहीं हुआ। जनता के साथ विश्वासघात करने का काम बीजद सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से कहा कि पिछली बार आपने ओडिशा से भाजपा पार्टी को छः सांसद जिताकर दिए। इस बार उससे ज्यादा सांसद जिताकर मोदी जी को देना है, साथ में ओडिशा के द्रुत गति के विकास के लिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनानी है। जिससे कि डबल इंजन सरकार के बनने से विकसित ओडिशा का मार्ग प्रशस्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी तपती गरमी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि ओडिशा से बीजद और कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस और बीजद को कोसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने ओडिशा को धोखा देने, लूटने का काम किया है। यहां के संसाधनों को खोखला करने का काम किया है। इस बार इनको सबक सिखाना है, भाजपा को जिताना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने सभी बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।


*ओडिशा की आदिवासी बेटी को मोदी जी ने बनाया राष्ट्रपति*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और बीजद ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज आपके ओडिशा की एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जबकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद है, अयोग्य लोग ही पार्टी में अपना प्रभुत्व चला रहे हैं।

*आत्मीय स्वागत के लिए जनता का जताया आभार*

मुख्यमंत्री ने नवरंगपुर लोकसभा के अंतर्गत दो बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित किया। जहाँ जनता द्वारा मिले आत्मीय प्यार और स्वागत से वो अभिभूत दिखे। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया और कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा एक अच्छे पड़ोसी राज्य हैं। दोनों राज्यों की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, नृत्य और अन्य चीजों में काफी समानता है। छत्तीसगढ़ में भी काफी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं। आज यहाँ आया हूँ तो यहाँ के चाचा-चाची, भैया-भाभी, मामा-मामी सबको मेरा जोहार, सबको मेरा नमस्कार। उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी क्षेत्र में आया हूँ, अपने सगा-समाज के बीच आया हूँ तो आप सबको भी मेरा जोहार। आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया उसके लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि जब भी ओडिशा आता हूँ, यहाँ की जनता से बहुत प्यार मिलता है।

*भाजपा के लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील*

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए नवरंगपुर व कोरापुट की जनता का भरपूर सहयोग मिले, ये आग्रह करने आया हूँ। आप सभी भाजपा के लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों को जिताएं ये आग्रह करने आया हूं।

*गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां*

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में मात्र 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तीसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है।

उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रूपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुनः शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया उसे पूरा भी कर रहे हैं। इसलिए ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाएं, यहां की तरक्की में भाजपा सरकार कोई कमी नहीं करेगी।

*बताई संकल्प पत्र की प्रमुख बातें*

श्री साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, बीजद और कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।माताओं-बहनों संग न्याय किया हैं मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

*ओडिशा की आदिवासी बेटी को मोदी ने बनाया राष्ट्रपति*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और बीजद ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज आपके ओडिशा की एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जबकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद है, अयोग्य लोग ही पार्टी में अपना प्रभुत्व चला रहे हैं।

*आत्मीय स्वागत के लिए जनता का जताया आभार*

मुख्यमंत्री ने नवरंगपुर लोकसभा के अंतर्गत दो बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित किया। जहाँ जनता द्वारा मिले आत्मीय प्यार और स्वागत से वो अभिभूत दिखे। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया और कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा एक अच्छे पड़ोसी राज्य हैं। दोनों राज्यों की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, नृत्य और अन्य चीजों में काफी समानता है। छत्तीसगढ़ में भी काफी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं। आज यहाँ आया हूँ तो यहाँ के चाचा-चाची, भैया-भाभी, मामा-मामी सबको मेरा जोहार, सबको मेरा नमस्कार। उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी क्षेत्र में आया हूँ, अपने सगा-समाज के बीच आया हूँ तो आप सबको भी मेरा जोहार। आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया उसके लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि जब भी ओडिशा आता हूँ, यहाँ की जनता से बहुत प्यार मिलता है।

*भाजपा के लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील*

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए नवरंगपुर व कोरापुट की जनता का भरपूर सहयोग मिले, ये आग्रह करने आया हूँ। आप सभी भाजपा के लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों को जिताएं ये आग्रह करने आया हूं।

*गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां*

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में मात्र 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तीसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है।

उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रूपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुनः शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया उसे पूरा भी कर रहे हैं। इसलिए ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाएं, यहां की तरक्की में भाजपा सरकार कोई कमी नहीं करेगी।

*बताई संकल्प पत्र की प्रमुख बातें*

श्री साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, बीजद और कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

*प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 साल में बड़े काम और कमालों से बदला देश,9 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: श्री साय*


श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 9 साल हो चुके हैं। 26 मई 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कमान संभाली थी।2014 में मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था।वहीं, 2019 में आई मोदी सुनामी में विपक्षी दलों के कई पुराने दरख्त तक उखड़ गए थे।पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने 303 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।2014 में सत्ता के केंद्र में स्थापित हुई मोदी सरकार ने इस दौरान कई बड़े फैसले लिए।आम जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश समेत कई निर्णयों ने मोदी सरकार की स्वीकार्यता को बढ़ाया। इन 9 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।


*9 साल में जनता तक पहुंची ये 9 बड़ी योजनाएं*


श्री साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बने।मोदी सरकार की जनधन योजना के तहत देशभर में 48.93 करोड़ लोगों ने अपने बैंक खाते खुलवाए। ये खाता जीरो बैलेंस के साथ शुरू होता है।पीएम मोदी की मुद्रा योजना में लोगों को बिना गारंटी के सस्ता ऋण दिया गया। इस योजना के तहत अब तक 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया।
पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 3.45 करोड़ घर बनाए गए।मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 9.59 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन की पहुंच बनी,केंद्र सरकार की जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का इलाज हुआ।मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।मोदी सरकार की हर घर जल योजना के तहत अब तक 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी मुहैया कराया जा चुका है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुए कोविड टीकाकरण में अब तक 220.67 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।


*9 साल में पीएम मोदी के 9 बड़े फैसले*


श्री साय ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की, 2015 में पीएम आवास योजना को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।2016 में नोटबंदी का फैसला कर पीएम मोदी ने सभी को चौंका दिया था।2017 में देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देने के लिए जीएसटी लागू करने का फैसला किया। 2018 में मोदी सरकार ने पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।2019 में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला किया था।राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2020 में मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया। 2021 में कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार ने स्वदेशी वैक्सीन के जरिये टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए 2022 में मोदी सरकार ने 5G सेवाओं की शुरुआत की।


*2014 से 2023 तक बदला देश*


श्री साय ने आगे कहा कि 2014 में देश के अंदर मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो अब बढ़कर 692 हो चुकी है। 2023 में एम्स की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है, जो 2014 में केवल 6 थी. 2014 तक देश में 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो 2023 में बढ़कर 1472 हो चुकी हैं।2014 तक देश में 16 आईआईटी संस्थान थे, जो 2023 में बढ़कर 23 हो चुके हैं।2014 तक देश में 13 आईआईएम थे, जो अब 20 हो चुके हैं।2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो 2023 में बढ़कर 4.17 लाख मेगावाट हो गई। 2014 तक देश में 13 करोड़ गैस कनेक्शन थे, जो 2023 में बढ़कर 31 करोड़ हो गए,2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 2023 में 1.44 लाख से ज्यादा हो गई, 2014 तक देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, जो 2023 में बढ़कर 148 हो गई। 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था।2023 में ये बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया।

*अर्थव्यवस्था हुईं मजबूत*

श्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने, तब भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ रुपये के आसपास थी।आज भारत की जीडीपी 272 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का टारगेट रखा है।मोदी सरकार में आम आदमी की कमाई में बड़ा इजाफा हुआ है।मोदी सरकार से पहले आम आदमी की सालाना आय 80 हजार रुपये से भी कम थी।अब वो 1.70 लाख रुपये से ज्यादा है।मोदी सरकार में विदेशी मुद्रा भंडार ढाई गुना तक बढ़ा है। कारोबार करने और अपनी मुद्रा को मजबूत बनाए रखने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार जरूरी होता है।अभी देश में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है।प्रधानमंत्री मोदी ‘मेक इन इंडिया’ का नारा लेकर आए थे।इसका मकसद था दुनिया में भारत की बनी चीजों को भेजना,बीते 9 साल में एक्सपोर्ट करीब दोगुना हो गया है।2022-23 में भारत ने 36 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान एक्सपोर्ट किया था, जबकि 2014 में 19.05 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ था।

*स्वास्थ्य का क्या हुआ?*

श्री साय ने कहा कि कोरोना ने बता दिया कि किसी देश के लिए मजबूत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर कितना जरूरी है। मोदी सरकार में स्वास्थ्य बजट में करीब 140 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल स्वास्थ्य के लिए सरकार ने 89 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट रखा है। मोदी सरकार में डॉक्टर्स की संख्या में 4 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है।हाल ही में सरकार ने संसद में बताया था कि देश में 13 लाख से ज्यादा एलोपैथिक डॉक्टर्स हैं। इनके अलावा 5.65 लाख आयुर्वेदिक डॉक्टर्स भी हैं। इस हिसाब से हर 834 लोगों पर एक डॉक्टर है। मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस की सीट, दोनों की ही संख्या बढ़ी है।अभी देश में 660 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें एक लाख से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें हैं।

अपना छत्तीसगढ़ / अक्षय लहरे / संपादक
Author: अपना छत्तीसगढ़ / अक्षय लहरे / संपादक

The news related to the news engaged in the Apna Chhattisgarh web portal is related to the news correspondents. The editor does not necessarily agree with these reports. The correspondent himself will be responsible for the news.

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!